अब छात्राएं पढ़ेंगी तीन नए सर्टिफिकेट कोर्स
मगध महिला कॉलेज में रेग्यूलर कोर्स पढ़ने वाली छात्राओं के लिए तीन नए सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई हो रही है। पीयू से एमओयू साइन करने के बाद मेधा ने लाइफ स्किल एडवांसमेंट बूटकैंप(एलएबी), कॅरियर एडवांसमेंट बूटकैंप (सीएबी)और टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट बूटकैंप(टीएबी) की पढ़ाई कॉलेज में शुरू कर दी गई है। ट्रेनर डिंपल ने बताया कि तीनों कोर्स की फीस 500 रुपए है। कोर्स समाप्ति के बाद छात्राओं को 15 दिन, एक महीने और दो महीने के इंटर्नशिप पर भेजा जाएगा। अब तक कॉलेज की 16 छात्राएं कोर्स करने के बाद विद्युत, कौशी चैरिटेबल ट्रस्ट, नव अस्तित्व फाउंडेशन में इंटर्नशिप कर चुकी हैं। कुल तीन कोर्स के सात बैच हैं जिनमें हर बैच में 25-30 छात्राएं पढ़ती हैं। छात्राओं के लिए ये कोर्सेज काफी लाभदायक साबित होंगे।