पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में घर जाने की आपाधापी, गाड़ियों में भीड़, गांधी सेतु पर वाहनों की लंबी कतार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली में घर जाने के लिए सबके बीच आपाधापी मची है। वाहनाें के दबाव से गांधी सेतु पर जाम लग रहा है। गाड़ियाें की कतार के बीच फंसे यात्रियाें में घर जाने की खुशी के साथ-साथ जाम में फंसने का गुस्सा भी साफ दिख रहा है। यात्री ट्रैफिक सिस्टम को कोस रहे हैं। करीब पांच किलो लंबे महात्मा गांधी सेतु को पार करने में तीन घंटे से अधिक का वक्त लग रहा है। वाहनों की लंबी कतार अाैर यात्रियाें की फजीहत शनिवार की रात से ही शुरू हुई है, जो दूसरे दिन रविवार को देर शाम तक बरकरार रही। पटना की ओर से वैशाली जाने जाने यात्रियाें की भीड़ वाहनों में दिख रही है। जीरो माइल से जैसे ही आगे बढ़ रहे हैं, परेशानी हो रही है। बस पर सवार यात्री रवीश कुमार ने बताया कि सुबह दस बजे बस पर सवार हुए हैं, पाया संख्या-42 तक पहुंचने में दो घंटे से अधिक का वक्त गुजर गया है।

निजी और सरकारी बसों के फेरे बढ़े, भीड़ भी अधिक रही

गांधी सेतु पर जाम का असर गायघाट पीपा पुल पर पड़ा। इस पुल पर भी वाहनों का दबाव काफी बढ़ा रहा। इधर एनएच-30 पर भी जाम की कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि होली की वजह से निजी के साथ सरकारी बसों के फेरे बढ़ गए हैं। यात्रियों की संख्या भी अधिक है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर कुमार वीरेंद्र ने कहा जाम से मुक्ति के लिए सेतु पर तैनात पुलिसकर्मी गंगाब्रिज थाना और पटना के जीरो माइल के पास से ही वाहनों को कतारबद्ध कर निकाला जा रहा था। लेकिन यात्रियों ने कहा फिर भी राहत नहीं मिली।

घर जाने की खुशी के साथ-साथ लोगों में दिखा जाम में फंसने का गुस्सा

घर जाने की भीड़ से गांधी सेतु पर दिनभर जाम लगा रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई।
खबरें और भी हैं...