पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News On 14th Direction Meeting Will Be Held In Zilla Parishad Auditorium Mps Will Be Present Plans Will Be Reviewed

14 को जिला परिषद सभागार में होगी दिशा की बैठक सांसद भी रहेंगे मौजूद, योजनाओं की होगी समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवान| जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित करने के लिए समिति के अध्यक्ष सह महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने तिथि निर्धारित कर दी है। यह बैठक 14 मार्च को जिला परिषद के सभागार में आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के दोनों सांसदों के अलावा जिले के सभी विधायक, समिति के सदस्य व सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में केंद्र द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसको लेकर सभी विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। विदित हो कि जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक प्रत्येक तीन माह पर आयोजित करने का प्रावधान है। इसको देखते हुए समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद ने दिशा की बैठक आयोजित करने हेतु तिथि निर्धारित किया है। पिछली बैठक की संपुष्टि के साथ ही योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
खबरें और भी हैं...