पुलिस पर हमले में एक आरोपित गिरफ्तार
पटना सिटी| शराब बरामदगी के लिए छापेमारी के क्रम में पुलिस पर हमला किए जाने में आरोपित अरुण कुमार बंटा को मेहंदीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस पर हमला रानीपुर अड्डा मोहल्ले में बीते सोमवार को हुआ था। उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर खदेड़ दिया था। पुलिस ने इस संबंध में पथराव, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने संबंधी प्राथमिकी 60 लोगों के खिलाफ दर्ज की है।