बिहटा में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
थाना क्षेत्र के होली के दिन दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक है। उसे पटना रेफर किया गया है। घटना सिकंदरपुर फोर माइल की है। बताया जाता है कि हीरामनपुर गांव निवासी हितलाल साव का पुत्र दीपू कुमार, अजय साव का पुत्र पिंटू कुमार एवं हरेंद्र यादव का पुत्र नागेंद्र कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर मुर्गा खरीदने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक फोर माइल के पास पहुंची कि एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भेज दिया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दीपू की मौत की पुष्टि कर दी। जबकि जख्मी दोनों में एक को पटना रेफर किया गया। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया।