पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Online Survey Of Khasmahal39s Land Will Be Conducted Action Will Be Taken On Violation Of Lease

खासमहाल की जमीन का अाॅनलाइन हाेगा सर्वे, लीज के उल्लंघन पर हाेगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्या है खासमहाल

अंग्रेजी शासन के दाैरान ऑॅफिसर क्वार्टर, सेना के बैरक, कार्यालय के लिए खासमहाल नाम से जमीन का अधिग्रहण किया गया था। पटना में तारामंडल के सामने, कदमकुअां, पटना-गया राेड, चिरैयाटांड़ व पटना सिटी इलाके में ऐसी जमीन है। आजादी के बाद सरकार ने जमीन काे लीज पर आवासीय परिसर या सार्वजनिक कार्य के लिए दिया। अभी व्यावसायिक उपयाेग किया जा रहा है।

पटना| जिले में खासमहाल की जमीन का अाॅनलाइन सर्वे हाेगा। इसके लिए माेबाइल एप तैयार किया गया है। इसकी लाॅन्चिंग डीएम कुमार रवि द्वारा शनिवार काे की जाएगी। इसकी तैयारी अंतिम रूप से चल रही है। घर-घर पहुंचकर कर्मी खाता-खेसरा के साथ लीज धारक का पूरा विवरण एप पर अपलाेड करेंगे। इस बात का जिक्र रहेगा कि लीज के समय किस कार्य के लिए जमीन दी गई है। यानी जमीन की प्रकृति क्या है। इसके साथ ही फाेटाे अपलाेड किया जाएगा। खासमहाल के ज्यादातर लीजधारकों की मृत्यु हाे चुकी है। अावासीय का लीज हाेने के बावजूद व्यावसायिक उपयाेग किया जा रहा है।

सर्वे के बाद लीज का उल्लंघन करने वालाें काे नाेटिस दिया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई हाेगी। तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त अानंद किशाेर ने बेली राेड के चाैड़ीकरण के दाैरान तारामंडल के सामने व्यावसायिक उपयाेग की जाने वाली जमीन की नापी करने अाैर लीज की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया था।

खबरें और भी हैं...