पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीवान में ऑर्केस्ट्रा संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या, डांसर को अगवा करने पर हुआ था विवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में घायल प्रवीण से पुलिस ने पूछताछ की। - Dainik Bhaskar
अस्पताल में घायल प्रवीण से पुलिस ने पूछताछ की।
  • फायरिंग में एक और शख्स को गोली लगी, उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है
  • डांसर का अपहरण करने पर लोगों ने विरोध किया था तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी

सीवान. बिहार के सीवान में अपराधियों ने ऑर्केस्ट्रा संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डांसर का अपहरण करने को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो लोगों को गोली लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों ने को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑर्केस्ट्रा संचालक के बेटे राजा कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजा भगवानपुर का रहने वाला था।


रविवार देर रात जीबी नगर तरवारा के जगदीशपुर गांव में वीर बहादुर राम के घर बारात आई थी। इसमें ऑर्केस्ट्रा का भी प्रोग्राम रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान चार से पांच की संख्या में आए अपराधी बंदूक की नोंक पर डांसर का अपहरण करने लगे। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा के साथ आए लोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से घायल प्रवीण सिंह को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।


पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ऑर्केस्ट्रा संचालक के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...