हत्यारोपितों को नहीं पकड़ने पर आक्रोश
एमएचनगर के लहेजी निवासी नसरुल्लाह खान के 19 वर्षीय पुत्र शैफ अली की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में मलाहिडीह के 10 को नामजद किया गया है। इसमें एक की ही गिरफ्तारी हो सकी है। पुलिस अभियुक्तों के लिए छापेमारी की जा रही है। 4 मार्च को लहेजी निवासी नसरुल्लाह खान की प|ी नाजरा खातून ने पुत्र के अपहरण कर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
अपहरण के मामले में आरोपित गिरफ्तार
भगवानपुर हाट| चोरमा गांव से दो सप्ताह पूर्व लड़की के अपहरण के मामले के आरोपित सोनू कुमार को पुलिस ने सीवान शहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पर एक नाबालिक लड़की को फरवरी माह में शादी के नीयत से भगा ले जाने का आरोप है। लड़की को पुलिस चार दिन पूर्व ही बरामद कर लिया है।