पापिया घोष हत्याकांड का फरार आरोपी 3 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं
पटना विवि की इतिहास की प्रोफेसर पापिया घोष के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आवास में डकैती और उनकी हत्या के मामले में बेउर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा आशीष कुमार राय अाैर दीघा-आशियाना रोड स्थित पंचवटी र|ालय में भीषण डकैती का सरगना रवि गुप्ता उर्फ रवि पेशेंट उर्फ नेताजी पटना सिविल कोर्ट से पिछले साल 18 दिसंबर को फरार हो गया था। दोनों कुख्यातों के फरार होने के तीन माह गुजर चुके हैं, लेकिन पुलिस गिरफ्तार करना तो दूर, उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। एसआईटी बना दी गई है, लेकिन नतीजा सिफर है।
पापिया की हत्या 2 दिसंबर, 2006 को हुई थी। केस पाटलिपुत्र थाने में दर्ज किया गया था। इस केस के आईओ कुमार अभिनव व उनकी टीम ने आशीष को 10 दिन बाद यानी 12 दिसंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह दीघा-आशिना रोड पर पिछले साल 21 जून को पंचवटी र|ालय में रवि और उसके गुर्गों ने 13 लाख नकद और करीब 5 करोड़ के गहने की डकैती की थी। एसआईटी ने इस मामले में 1 जुलाई को रवि को गिरफ्तार कर लिया था। पीरबहोर थानेदार रिजवान अहमद खान ने बताया कि पुलिस दोनों के पीछे लगी है। दोनों बार-बार ठिकाना बदल रहे हैं। पुलिस दाेनों को गिरफ्तार करने काे लेकर गंभीर है।