होली के बाद लौटने लगे परदेसी, चल रहीं एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें
होली पर घर अाए परदेसी अब काम पर लाैटने लगे हैं। हालांकि बुधवार काे पटना जंक्शन पर सामान्य भीड़ रही। दानापुर में भी जनसाधारण एक्सप्रेस के खुलने के समय भीड़ सामान्य रही। गुरुवार से ट्रेनाें में भीड़ बढ़ने की संभावना है। एेसे में यात्रियाें की सुरक्षित रवानगी के लिए अारपीएफ व जीअारपी के अलावा अतिरिक्त संख्या में रेलकर्मियाें की स्टेशनाें पर तैनाती की गर्इ है। बुधवार काे पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर, पाटलिपुत्र जंक्शन और दानापुर में वापसी के लिए यात्रियों का अाना-जाना लगा रहा, लेकिन संख्या कम रही। इस बीच रेलवे द्वारा यात्रियाें की सहूलियत के लिए पटना समेत बिहार के कर्इ प्रमुख रेलवे स्टेशनाें से एक दर्जन से अधिक हाेली स्पेशल ट्रेनाें का परिचालन किया जा रहा है।
नियमित ट्रेनाें में सीट नहीं
जिन लाेगाें ने वापसी के लिए पहले टिकट नहीं लिया था, वे परेशान हैं, क्याेंकि किसी ट्रेनाें में अगले 10-15 दिनाें तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। एेसे में होली में घर अाए लाेगाें को अब लौटने की चिंता सताने लगी है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, सूरत आदि की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में इस महीने के अंत तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। लेकिन, रेलवे का दावा है पर्याप्त संख्या में ट्रेनाें का परिचालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अाैर स्पेशल ट्रेनाें का परिचालन किया जाएगा।
इन स्पेशल ट्रेनाें का हाे रहा परिचालन
01104 पटना-लाेकमान्य तिलक : 13 मार्च
01123 पुणे-दानापुर : 15 मार्च
01124 दानापुर-पुणे : 17 मार्च
03253 पटना-पुणे : 12 मार्च
03254 पुणे-पटना : 13 मार्च
04051 कामाख्या-अानंद विहार : 12 मार्च
07092 रक्साैल-सिकंदराबाद : 13 मार्च