पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जक्शन पर शौचालय में ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगा यात्रियों ने किया हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवान स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में शौचालय के लिए अवैध वसूली करने पर रविवार की सुबह लोगों ने हंगामा किया। जीआरपी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। जानकारी के मुताबिक सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह में लोगों की भीड़ ज्यादा थी। इसी बीच पे एंड यूज के कर्मी रेलवे स्टेशन पर शौचालय जानेवाले यात्रियों से 2 रुपए की जगह 10 व 20 रुपए वसूल रहे थे। इसको लेकर यात्रियों ने विरोध किया और हंगामा करने लगे। जीआरपी प्रभारी इमरान आलम ने बताया कि इस मामले में अब तक रेल जीआरपी में किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। अगर, कोई लिखित आवेदन देता है तो जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...