पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Passengers' Fare At The Junction, Special Trains Full, The Railway Will Run More Than A Dozen Special Trains To Return From Patna

जंक्शन पर यात्रियाें का रेला, स्पेशल ट्रेनें फुल, पटना से वापसी के लिए रेलवे चलाएगा एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंक्शन पर ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़। - Dainik Bhaskar
जंक्शन पर ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़।
  • हाेली काे लेकर रविवार काे पटना जंक्शन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी, दिनभर यात्रियाें के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा
  • यात्रियाें की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात अतिरिक्त बल के जवानाें काे भी काफी मशक्कत करनी पड़ी

पटना. हाेली काे लेकर रविवार काे पटना जंक्शन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। दिनभर यात्रियाें के अाने-जाने का सिलसिला जारी रहा। जितने लाेग जा रहे थे, उससे अधिक लंबी दूरी की ट्रेनाें से उतर रहे थे। सुबह में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस और दाेपहर बाद मगध एक्सप्रेस के आने के समय अफरातफरी का अालम दिखा। यात्रियाें की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात अतिरिक्त बल के जवानाें काे भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दाैरान स्टेशन डायरेक्टर नीलेश कुमार पूरे स्टेशन परिसर का जायजा लेते रहे। उधर सामान्य टिकट काउंटर पर दिनभर यात्रियाें की भीड़ उमड़ती रही। टिकट काउंटराें के पास यात्रियाें काे नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवानाें काे काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

स्थिति यह है कि रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कुछ ट्रेनाें में नाे रूम है। स्पेशल ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। खासतौर से दिल्ली से आने वाली किसी ट्रेन में जगह नहीं है। घर आने वाले लोग परेशान हैं। लेकिन, वापसी के लिए हाेली बाद बिहार से जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनाें में जगह उपलब्ध है। रेलवे अधिकारियाें ने बताया कि स्पेशल ट्रेनाें में अभी सीटें बची हैं। बिहार दैनिक यात्री संघ ने होली को लेकर कम से कम एक दर्जन और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अाैर अाधा दर्जन मेमू पैसेंजर ट्रेनें चलाने की मांग रेल प्रशासन से की है। 
इस बीच पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर पर्याप्त स्पेशल ट्रेनाें का परिचालन किया जा रहा है। जरूरत के लिहाज से स्पेशल ट्रेनाें की संख्या अाैर बढ़ार्इ जाएगी। 

खबरें और भी हैं...