पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौर्यालोक परिसर के पास गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटल पाल के कैंपस में लगी आग। - Dainik Bhaskar
होटल पाल के कैंपस में लगी आग।
  • होटल पाल के कैंपस में खड़ी आधा दर्जन गाड़ियां भी जल गईं
  • अग्निशमन के लोगों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया

पटना. राजधानी के मौर्यालोक परिसर के पास मंगलवार को आग लग गई। आग पाल होटल के कैंपस में बने गोदाम में लगी। गोदाम में कपड़े और पेपर रखे थे। आग तेजी से फैली और गोदाम में रखे सारे सामान जल गए। होटल पाल के कैंपस में खड़ी आधा दर्जन गाड़ियां भी जल गईं। आग से लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए।


आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो और अधिक गाड़ियों को मंगाया गया। अग्निशमन के लोगों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। 

खबरें और भी हैं...