महाराजगंज से पकड़ाया पटना पुलिस का वांटेड, मिले हथियार
पटना एसआईटी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देवरिया गांव से एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि पटना एसआईटी की टीम ने शनिवार की रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से देवरिया गांव में छापेमारी की। यहां से देवरिया गांव निवासी इंद्रासन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र पटेल को एक लोडेड पिस्टल और दो गोली, एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को एसआईटी की टीम तलाश रही थी। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। साथ ही इसका अापराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।