पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पटना. जिले के पोठही में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
कार में सवार होकर सात लोग पटना से गया जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-83 पर पोठही के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कट लेने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में ड्राइवर और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.