ताल से ताल मिलाकर होरी खेल रहे पटनाइट्स
होली की पूर्व संध्या पर धरोहर एवं सोपान की ओर से फ्रेजर रोड स्थित पटना पैलेस में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रंग, अबीर, गुलाल के साथ ही लोकगीत और नृत्य पर लोगों ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक चक्रवर्थ सिंह ने अपने साथियों के साथ बिहार में गाए जाने वाले सैकड़ों साल पुराने लोकगीत से की। जिसमें उनके साथी मेघा श्रीवास्तव, मनीषा गौड़ सहित अन्य कलाकारों ने सहयोग किया। इसके साथ ही फिल्मी गीत आज अवध में होली है रे रसिया..., होली खेले रघुवीरा..., रंग बरसे भीगे चुनरवाली..., पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने पुआ, दही बड़ा, ठंडई का स्वाद लिया।
चक्रवर्थ सिंह ने अपने साथियों के साथ बिहारी लोकगीत से सबको झुमाया
मिठाई और गुझिया खाकर लोगों को दीं होली की शुभकामनाएं
कलाकारों की होली
लायंस क्लब ऑफ पटना सेंट्रल की ओर से कंकड़बाग स्थित शारदा सदन में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंग-अबीर के साथ ही फूलों से होली खेली गई। फिल्मी गीतों में लोगों ने जमकर डांस किया। इसके साथ ही विभिन्न तरीके गेम भी हुए। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने मिठाई, गुझिया खाकर आपस में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।