बाढ़ रेल थाने में शांति समिति की बैठक
बाढ़। राजकीय रेल पुलिस कार्यालय बाढ़ में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की। उन्हाेंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली पर शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। अफवाह से बचने का प्रयास करें। टशराब पीकर काेई प्लेटफार्म या ट्रेन में हुड़दंग करे तो तत्काल सूचना दें। कड़ी कार्रवाई करेंगे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। मौके पर जेपी सिंह, निरंजन कुमार सिंह, नीतीश कुमार, विक्की कुमार, श्रवण शर्मा उपस्थित हुए।