फ्री हेल्थ चेक-अप कैंप में लोगों ने कराई जांच
लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था की ओर से शनिवार को अनीसाबाद स्थित साकेत विहार कॉलोनी में फ्री हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध स्त्री-रोग विशेषज्ञ लायंस डॉ. नीता नाथ की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान क्लब की ओर से हेल्थ और हाइजीन का ध्यान रखते हुए महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन भी बांटे गए। साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमलेश सिंह, डॉ. अमूल्य सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. राणा संजय प्रताप सिंह ने डॉ. नीता नाथ की ओर से लगाए गए शिविर की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. मानवेंद्र, डॉ. जियायुल हक, डॉ. गौरव वर्मा आदि उपस्थित थे।