पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राशन-केरोसिन नहीं मिलने से नौतन में प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खलवां के लोगों ने डीलर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि 6 फरवरी को सिवान जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जनवितरण दुकानदार सोनी मद्धेशिया के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। उनका कहना है कि डीलर सोनी मद्धेशिया गेहूं और चावल के लिए उपभोक्ताओं से सरकारी रेट से अधिक पैसे लेता है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अक्सर प्रखंड मुख्यालय नहीं आते है तथा मोबाइल भी बंद रखते हैं। इसी का लाभ डीलर उठा रहे हैं। लाभुकों का हक मारकर अधिक पैसा वसूल रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त डीलर के यहां 132 कार्डधारी हैं। विरोध करनेवालों में दुर्गा देवी, प्रभावती देवी, फूलकूंवर देवी, मुस्मात ललिता देवी, उर्मिला देवी, तीजीया देवी, लौंगलती देवी, रमिता देवी, मुन्नी देवी समेत कई लाभुक शामिल थे।

सर्वर काम नहीं करने से आ रही दिक्कत

पंचायतों में मशीन से राशन-केराेसिन डीलरों द्वारा वितरण करने एवं कार्डधारियों को पीडीएस मशीन से राशन उठाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीलरों द्वारा बताया गया है कि पीडीएस मशीन में कार्डधारियों के परिवार विवरण में मुखिया के पिता के नाम जुड़ने के कारण एवं सदस्यों के नाम बदलने गलत होने के कारण बहुत से कार्डधारी रासन लेने से वंचित हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...