पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फुलवारीशरीफ नगर परिषद का सफाईकर्मी पीएमसीएच से लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धीरज राम

पटना | फुलवारीशरीफ नगर परिषद का अस्थायी सफाईकर्मी धीरज राम पीएमसीएच से लापता है। फुलवारीशरीफ पुलिस ने 10 मार्च की रात करीब 11 बजे नयाटोला गोवल टोली में रहने वाले 35 साल के धीरज को बोचाचक के पास सड़क से घायल अवस्था में उठाया था। पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस से धीरज को थाने के सिपाही ने पीएमसीएच में भर्ती करा दिया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। परिजनों के मुताबिक उसे मिर्गी की बीमारी है। पिछले तीन दिनों से उसके परिजन पीएमसीएच का चक्कर लगा रहे हैं पर उसके बारे में काेई जानकारी नहीं मिली। इस बाबत फुलवारीशरीफ थाने में उसके गुमशुदगी का सनहा दर्ज करा दिया। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि पुलिस उसे तलाश करने के लिए पीएमसीएच गई थी पर उसका पता नहीं चला।
खबरें और भी हैं...