पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोकामा में पिकअप वैन ने युवक व मवेशियों को कुचला, विरोध मेें एनएच 31 जाम, हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेकरा गांव में पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक के घायल होने और मवेशियों की मौत के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पशुपालकों द्वारा करीब एक घंटे तक मेकरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जाम किया गया। मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन ने कार्रवाई की चेतावनी देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मंगलवार को होली के दिन पिकअप वैन की चपेट में आने से सोनेलाल खिरहर का भांजा सौरव जख्मी हो गया। सौरभ को धक्का मारने के बाद पिकअप वैन चालक भागने की कोशिश करने लगा और इसी दौरान चार मवेशियों को उसने कुचल दिया। भागने की काेशिश में बिजली के खंभे से पिकअप वैन टकरा गया।

मुआवजा दिया जाए

मवेशियों की मौत के बाद नाराज लोगों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया। पशुपालक मुआवजे की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना के बाद मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने जाम कर रहे लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी। घटना में घायल सौरभ कुमार का उपचार पटना में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोकामा के मेकरा में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...