पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुसैनगंज में संस्कृति व परंपरा बचाने का संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के हुसैनगंज प्रखंड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर श्रीकांत धाम में पारंपरिक तरीके से होली मनाई गई और अपने परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एके पांडेय के निर्देश के अनुसार श्रीकांत धाम में पारंपरिक तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया गया था, जिसमें ढोलक झाल एवं पुराने वाद्य यंत्रों की सहारा से पारंपरिक होली के गीत गाए गए। इसके लिए स्थानीय ग्रामीण कलाकारों को बुलाया गया था जिन्होंने राधा-कृष्ण संबंधित होली गीत गाया। वही जोगीरा भी गाए गए, जिसमें ‘राम नगर धूम नगर कोना कोनी’’’’ श्रीकांत धाम संबंधित गीत भी कलाकारों ने बड़े सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति पूर्वक फगुआ का गीत गाया गया। होली के अश्लील गीतों का विरोध करते हुए सबने एक स्वर से इसके निंदा की और अपने स्वच्छ पारंपरिक गीत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। वही प्रसाद के रूप में बिल्कुल सात्विक घड़ी छोहाड़ा बांटा गया। इस अवसर पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष विंध्याचल पांडेय, अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडेय, लालबाबू पांडेय, हिमांशु, मुखिया विजय चौधरी, बीडीसी सदस्य प्रेम कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

बड़हरिया में असामाजिक तत्वों पर रही पुलिस की नजर

प्रखंड के सभी जगहों पर मंगलवार को रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जगह-जगह होली गाते और होली के धुन पर थिरकते युवाओं की टोली नजर आई। जहां बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से आपसी सद्भाव पूर्ण माहौल के बीच होली संपन्न हो गया। बड़हरिया सदर, बड़हरिया मुख्यालय माधोपुर, तेतहली, पुरैना, सानी कुंडवां, बहादुरपुर, सुंदरपुर, सुंदरी, लकड़ी, लकड़ी दरगाह, सहित सभी जगहों पर शांतिपूर्ण माहौल में होली संपन्न हो गई। इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस ने अपने स्तर से विशेष व्यवस्था की थी। शराब और शराबियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। बीडीओ अशोक कुमार तथा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने नजर रखी।

श्रीकांत धाम में होली के गीत गाते ग्रामीण ।
खबरें और भी हैं...