िजले की सभी सीटों पर भाजपा को जिताने का लिया संकल्प
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को बिहटा में हुई। पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिसमें वक्ताओं ने जिले की छह विधानसभा सीटों में एक बार फिर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर बल दिया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार, टीएन सिंह जिला प्रभारी, पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा, श्रीकांत निराला, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजित कुमार सिंह, मनोज कुमार विमल, महामंत्री कौशल सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रमा यादव, राज किशोर शर्मा, निकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, शिला पंडित, किरण देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।