पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएमसीएच व बीएन एकादश विजयी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीडीसीए के तत्वावधान में खेले जा रहे पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीएमसीएच सीए और बीएन एकादश ने जीत दर्ज की।

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले गए पूल एफ के मैच में पीएमसीएच सीए ने वाईएसी मीठापुर को 171 रनों से मात दी। गुरुवार को वाईएसी मीठापुर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पीएमसीएच सीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। सुभाष ने 74 रन, हर्ष 44 रन, अभिनव 13 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त 43 रन मिले। गेंदबाज आदित्य ने तीन, आयुष, आदर्श, अस्मित, साहिल, सोनू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जवाब में वाईएसी मीठापुर की टीम 12.3 ओवर में 49 रनों पर सिमट गई। आदित्य राज ने 17 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त तीन रन मिले। गेंदबाज पार्थ ने 11 रन देकर छह विकेट, सुभाष ने दो, विवेक और साहिल ने एक-एक विकेट झटके। पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए पूल बी के मैच में बीएन एकादश ने वाईएसी राजेंद्रनगर को 46 रनों से हराया। बीएन एकादश ने टॉस जीता और 25 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फैजल ने 65 रन, निशांत ने 40 रन, अविनाश ने 31 रन, सुल्तान ने 19 रन की पारी खेली। गेंदबाज अमन ने चार, अंश और प्रकाश ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जवाब में वाईएसी राजेंद्रनगर की टीम 19.1 ओवर में 159 रनों पर ऑल आउट हो गई। आदर्श ने 49 रन, आयुष ने 17 रन बनाए। गेंदबाज दीपक ने 10 रन देकर छह विकेट, रवि और अभिषेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। विजेता टीम के सुभाष और दीपक कुमार को पटना बिरयानी हाउस, पटना सिटी की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज का मैच

पटना हाईस्कूल ग्राउंड : पॉयोनियर बनाम वाईएसी पटना सिटी।

मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर : अनीसाबाद सीसी बनाम पटना सिटी स्टूडेंट क्लब, पटना सिटी।

जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेलते खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...