सिपाही उम्मीदवार के बदले परीक्षा देता पीएमसीएच का छात्र भागलपुर में गिरफ्तार
भागलपुर | सिपाही भर्ती की परीक्षा में रविवार काे अपने गांव के दूसरे छात्र के बदले परीक्षा देते हुए पटना मेडिकल काॅलेज का छात्र पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मिरजानहाट हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर वीक्षकाें ने एडमिट कार्ड के मिलान के दाैरान फर्जी अभ्यर्थी काे पकड़ा। खगड़िया के खराैअा के कृष्णा कुमार के बदले गाैरव कुमार परीक्षा दे रहा था। गाैरव पीएमसीएच के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र है। कहा जा रहा है कि 50 हजार रुपए लेकर गाैरव परीक्षा दे रहा था। पुलिस काे शक है कि गाैरव किसी गैंग से मिला हुअा है। -पढ़ें पेज 4 भी