वनबंधु परिषद के वार्षिकाेत्सव में कुमार विश्वास का काव्य पाठ कल
पटना| बिहार के सुदूर गांवाें में एकल विद्यालयाें के जरिए शिक्षा और संस्कार का अलख जगा रही संस्था वनबंधु परिषद का 11वां वार्षिकोत्सव 14 मार्च शनिवार को बापू सभागार में हाेगा। कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से शुरू हाेगा अाैर रात 9 बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश फ्री-पास के जरिए दिए जाएंगे। कार्यक्रम के खास अाकर्षण हाेंगे कवि कुमार विश्वास। वे रामायण के अलावा समसामायिक विषयाें पर अपनी कविताअाें के जरिए प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल फागू चाैहान करेंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अाैर विशिष्ट अतिथि विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चाैधरी, मुख्य वक्ता एकल फाउंडेशन के अार्य रविदेव गुप्त हाेंगे। वनबंधु परिषद की अाेर से गुरुवार को अायाेजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। वनबंधु परिषद के पटना चैप्टर के अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया, बिहार में 5150 अाैर देशभर में एक लाख दाे हजार एकल विद्यालय चलाए जा रहे हैं। वनबंधु परिषद के संरक्षक विनाेद कनाेडिया, कमल नाेपानी, विजय किशाेरपुरिया, संजय भरतिया, अनिल रिटोलिया, रमेश चंद गुप्ता, मगनदेव नारायण सिंह, संजय मोदी, गोपाल मोदी, बबिता बिदासरिया, लाला वर्णवाल, सुजीत सिंघानिया उपस्थित थे।