पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोलीबारी में घायल तीसरे को भी पुलिस ने खोजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्चस्व की जंग में खाजेकलां थाना क्षेत्र के सुई की मस्जिद मोहल्ले में दो आपराधिक गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें गोली लगने के बाद राजू गोप पुलिस से बचने के लिए निजी अस्पताल में नाम बदल कर इलाज करा रहा था। खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोबर खा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस उसे खोज निकाला। घायल राजू निजी उपचार केंद्र में अमित कुमार के नाम से इलाज करा रहा था। पुलिस ने बताया कि राजू गोप के अलावा नैयर व शमशाद का बयान लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। विवाद में गुरुवार की रात गोलीबारी की घटना हुई थी। जेल में बंद सोनू मियां व लूल्ला के बीच पिछले कई माह से आपसी विवाद चल रहा है। विवाद में गोलीबारी की घटना की बात पुलिस बताती है।

खबरें और भी हैं...