पुलिस जिप्सी और स्कार्पियो में टक्कर, दो जवान घायल
फुलवारीशरीफ|पुलिस जिप्सी को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने फुलवारीशरीफ के भुसौला चक के नजदीक टक्कर मार दी, जिसमें जिप्सी में बैठे होमगार्ड के दो जवान बैद्यनाथ और रामचंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स पटना में भर्ती कराया गया। थानेदार राजीव कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्कार्पियों जब्त किया। यह गाड़ी गया कोर्ट के अधिवक्ता सीताराम सिंह की बताई जा रही है। थानेदार ने बताया, स्कार्पियो चालक एक पैर से दिव्यांग है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त जिप्सी को थाने ले जाया गया।