पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस लेगी कुर्की वारंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्र जदयू नेता कन्हैया कौशिक की हत्या में फरार चल रहे कुश के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट ले लिया है। बावजूद वह गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे दबोचने के लिए बिहटा, आरा व आसपास इलाकों में छापेमारी करने में जुटी है पर वह पकड़ में नहीं आ सका है। सोमवार को शास्त्रीनगर पुलिस कुश के खिलाफ कोर्ट में इश्तेहार और कुर्की जब्ती वारंट लेने के लिए एक साथ आवेदन देगी। सचिवालय डीएसपी आरके प्रभाकर ने बताया कि पुलिस कुश को दबोचने के लिए लगी हुई है। कुर्की जब्ती वारंट मिलने के बाद पुलिस फौरन कार्रवाई करेगी। कन्हैया हत्या होली के दिन मंगलवार को शास्त्रीनगर थाना के पटेलनगर में हुई थी। इस मामले में दो आरोपी बंटी और आशुतोष जेल में है।

उधर एसके पुरी थाने के वीर कुंवर पथ पर रिटायर्ड पोस्टमास्टर सकलदेव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस किसी भी नामजद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनकी हत्या 8 मार्च को उनके घर के पास ही हुई थी। इस मामले में चांदमारी के देवेंद्र राय, उसके तीन बेटोें सोनू, गुड्‌डू व सूरज और अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। मृतक के बेटे मनीष सिंह ने बताया था कि सूरज ने ही पापा को गोली मारी है। डीएसपी आरके प्रभाकर ने बताया कि देवेंद्र जेल में बंद है। मामले में उसे रिमांड पर लिया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...