पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय मंत्री चाैबे के बेटे समेत अन्य पर अाराेप पत्र दाखिल करेगी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर | नाथनगर में बवाल मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे सह भागलपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे सहित अन्य आरोपियों पर पुलिस चार्जशीट करेगी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि चार्जशीट के लिए अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। 17 मार्च 2018 को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नाथनगर में अर्जित चौबे के नेतृत्व में रैली निकाली गई थी जिसके बाद दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ था। अर्जित को पटना से गिरफ्तार किया गया था। अर्जित पर 17 मार्च 2018 को बिना अनुमति जुलूस निकालने, सांप्रदायिक तनाव फैलाने सहित कई आरोप लगाए गए थे।
खबरें और भी हैं...