पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली को लेकर सभी जिलों में सुरक्षा के चाक-चाैबंद इंतजाम किए गए हैं। खासकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के जरिए सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को पहले ही दिशा-निर्देश दे दिए हैं। रेल पुलिस को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। होली के दाैरान सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर केंद्र से बिहार पुलिस को सीपीएमएफ की दो कंपनियां (1-1 कंपनी रैफ व एसएसबी) मिली हैं। इसके अलावा पटना समेत अन्य जिलों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बलों को भी तैयार रखा गया है।

प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देने के साथ ही आमलोगों से भी पर्व काे शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। उन्होंने होलिका दहन में प्रदूषणकारी पदार्थों प्लास्टिक, रबर, टायर, मोबिल, केरोसिन आदि का उपयोग न करने की अपील की है। उन्हाेंने सामाजिक सद्भाव भंग करने वालाें अाैर अफवाह फैलाने वालाें पर कड़ी नजर रखने और दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...