पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिटाई से घायल पोस्टमैन की इलाज के दौरान मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग बाजार में एक सप्ताह पूर्व पोस्टमैन की पिटाई असामाजिक तत्वों ने कर दी थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल में इलाज कराया था। वहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। इसके बाद से इलाज गोरखपुर में चल रहा था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक छपिया बुर्जुग निवासी व पोस्टमैन उदा चौधरी के 65 वर्षीय पुत्र रामजी चौधरी बताए जाते हंै। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी सदर अस्पताल पहुंचकर परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाया।

खबरें और भी हैं...