पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पावर लिफ्टिंग : महाराष्ट्र विजेता, बिहार उपविजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार को संपन्न हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट में बिहार की पुरुष पावर लिफ्टिंग टीम को उपविजेता से संतोष
करना पड़ा।

बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतिम पावर लिफ्टिंग में बिहार को दो रजत पदक मिला। 120 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार के विकास कुमार ने कुल 782.5 केजी वजन उठाकर रजत पदक जीता। इसी तरह बिहार के लिए रविवार को दूसरा रजत अविनाश कुमार ने 830 किलोग्राम वजन उठाकर 120 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में जीता। इस दो रजत पदक की वजह से बिहार उपविजेता बना। महाराष्ट सबसे अधिक स्वर्ण लेकर चैम्पियन बना। मध्यप्रदेश के राजेश सहुकवारे 660.6 अंक लेकर श्रेष्ठ पावर लिफ्टर बने।

महिला पावर लिफ्टिंग में बिहार की सुधा कुमारी 594.2 अंक लेकर श्रेष्ठ लिफ्टर बनीं। इस वर्ग में 48 अंक लेकर दिल्ली चैम्पियन बना। 44 अंक लेकर हरियाणा दूसरे एवं 43 अंक लेकर बिहार तीसरे स्थान पर रहा।

पुरुष वेटलिफ्टिंग का खिताब 193 अंक लेकर दिल्ली ने जीता। हरियाणा 176 अंक लेकर दूसरे एवं आरएसबी मुंबई 166 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बेस्ट लिफ्टर का अवार्ड राजस्थान के राजेश मित्तल को मिला।

बेस्ट फिजिक का खिताब हरियाणा ने जीता जबकि दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही। दिल्ली के दीपक सेहरावत को मिस्टर ऑल इंडिया सिविल सर्विस के खिताब से नवाजा गया।

सभी इवेंट समाप्ति उपरांत आयोजित समारोह में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने विजेता-उपविजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

समारोह में आए सभी का स्वागत आयोजन सचिव मिथिलेश मिश्रा आईएएस (जेल आईजी) ने किया। धन्यवाद व्यक्त गृह एवं कारा विभाग के डीआईजी आरके चौधरी ने किया। मौके पर टूर्नामेंट के संयोजक संजीव मोहन प्रसाद, बलराम प्रसाद, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, रवि राज पटेल मौजूद थे।

परिणाम

}105 किलोग्राम-संदीप (महाराष्टï्र), सुनील जाधव (मुंबई), संजय कुमार (हरियाणा)।

} 120 किलोग्राम-देवी प्रसाद चटर्जी (रांची), विकास कुमार (बिहार), तपन वरुणकर (मुंबई)।

} 120 किलो से अधिक-भुवनेश्वर (राजस्थान), अविनाश (बिहार), अभिषेक घोष (हैदराबाद)।
खबरें और भी हैं...