प्लांट में पेट्रोलियम पदार्थ का रिसाव होने और आग लगने पर बचाव के लिए किया अभ्यास
9वीं बटालियन एनडीआरएफ और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्लांट द्वारा बिहटा (पटना) में रासायनिक आपदा पर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ तथा एचपीसीएल कर्मचारियों के साथ स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ तथा अग्निशमन सेवा ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। टीम कमांडर निरीक्षक विश्व राजीव के नेतृत्व में 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने भाग लिया। इस मॉक ड्रिल के दौरान प्लांट के अंदर पेट्रोलियम पदार्थ रिसाव एवं आग लगने के दृश्य का चित्रण किया गया था। संयुक्त मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ की टीम अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर प्लांट में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास व्यावसायिक तरीके से किया। फिर सभी एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से आग को काबू करने का अभ्यास किया गया। 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि रासायनिक आपदा में जानमाल का नुकसान न हो, इस उद्देश्य से इस प्रकार के छद्म अभ्यास का आयोजन किया जाता है।
प्लांट में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास
मॉकड्रिल के दौरान बचाव का अभ्यास करते एनडीआरएफ के कर्मी।