- Hindi News
- Siwan News Principal Of Za Islamia College Took Charge Educational Reform Will Be Priority
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जेडए इस्लामिया कॉलेज के प्राचार्य ने किया पदभार ग्रहण, शैक्षणिक सुधार होगी प्राथमिकता
जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष मो. अकरम फैज ने नव पदस्थापित प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व प्राचार्य एम अफाकुल्ला ने कार्यालय कक्ष में गुलदस्ता भेंटकर व माला पहनकर उनका स्वागत किया। नए प्राचार्य ने अपना दायित्व संभालते हुए बताया कि कॉलेज में शैक्षिक वातावरण का निर्माण व शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता होगा। कॉलेज को पूरे समर्पण बेहतर और सफलता की नई बुलंदियों पर ले जाने संकल्प होगा। नए प्राचार्य ने शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों से कॉलेज को नए मुकाम पर ले जाने का आह्वान कर सहयोग देने की अपेक्षा की। छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ाई की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के लिए उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्राचार्य का स्वागत करने वालों में डॉ. मधुबाला, अवधेश पाण्डेय, डॉ. बीके तिवारी, डॉ. महारूण, महफुजुरहमान, डॉ. जावेद इक़बाल, डॉ. संगीता, डॉ. अनुराधा, संजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार, डॉ. अशोक प्रियंवद, आदि रहे।
पदभार ग्रहण करने पर प्राचार्य का स्वागत करते शिक्षक।
सिटी रिपोर्टर | सीवान