आज से शुरू होगा प्राइज मनी टी-20 क्रिकेट
गुरुवार से एमलटी कॉलेज ग्राउंड सहरसा में शुरू हो रहे विष्णुदेव बाबू मेमोरियल प्राइज मनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया गया। ट्रॉफी का अनावरण लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष झा, आयोजन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,आयोजन समिति उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू,आयोजन सचिव रौशन सिंह धौनी, मीडिया प्रभारी त्रिदेव सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आयोजन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट संघ और सहरसा जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। इसमें कई रणजी प्लेयर विभिन्न टीमों की ओर खेलते नजर आएंगे। सभी टीमों को रंगीन ड्रेस आयोजन समिति की ओर से दिया जाएगा। पहले दिन मात्र एक मैच खगड़िया और सहरसा की टीमों के बीच खेला जाएगा। भाग लेने वाली आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। फाइनल 16 मार्च को होगा।
कार्यक्रम इस प्रकार है
पूल ए : खगड़िया, सहरसा, डीवाईएमसीसी मुजफ्फरपुर, अरवल अरावली।
पूल बी : जेनेक्स पटना, वाईसीसी पटना, पूर्णिया, मजेस्टिक पटना।
12 मार्च : खगड़िया बनाम सहरसा
13 मार्च : पहला मैच-डीवाईएम सीसी मुजफ्फरपुर बनाम अरवल अरावली दूसरा मैच : जेनेक्स पटना बनाम वाईसीसी पटना
14 मार्च : पहला मैच-पूर्णिया बनाम मजेस्टिक पटना
दूसरा मैच : पहला सेमीफाइनल
15 मार्च-दूसरा सेमीफाइनल
16 मार्च-फाइनल