पटना विवि में दो शिक्षकों का एसोसिएट प्रोफेसर में प्रमोशन
पटना विश्वविद्यालय में विधि संकाय के दो शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई है। इसमें डॉ. वाणी भूषण और डॉ. योगेंद्र कुमार वर्मा हैं। इन दोनों शिक्षकों को एक मार्च 2017 को रीडर पद पर प्रोन्नति मिली थी। एक मार्च 2020 को तीन साल पूरे होने के बाद दोनों के पदों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद में रीडेजिग्नेट कर प्रमोशन दिया गया है। नियमानुसार तीन साल तक रीडर के पद पर काम करने के बाद कॉलेज शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति देने का प्रावधान है।