कोड़ारी भरौली में घर से 50 हजार की संपत्ति चोरी
दरौंदा| कोड़ारी भरौली गांव में बंद पड़े घर से चोरों ने करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। परिजनों ने बताया कि केदार शर्मा का पूरा परिवार रेणुकूट में रहता है। सोमवार को होली में घर आने के बाद दरवाजा खोलने के बाद चोरी का पता चला। चोरों ने गैस सिलेंडर, फ्रीज, कपड़े सहित करीब 50 हजार की संपत्ति चोरों ने चोरी कर ली है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जांच चल रही है।