पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दरौंदा में आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवान-छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 से सटे एक झोपड़ीनुमा आवास में अचानक आग लग जाने से लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति देखते-देखते जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड जब तक आया तब तक सब कुछ जल चुका था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा निवासी आमिर अंसारी के घर में आग लगने से एक लाख 10 हजार रुपए नकद सहित कपड़े, बर्तन, आभूषण, अनाज समेत लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि आमिर अंसारी के घर से धुआं निकलता देख लोग दौड़े। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आमिर अंसारी ने बताया कि घर में एक लाख 10 हजार रुपए नकद थे। घटना की सूचना सीओ पारसनाथ राय को दी है। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...