सजा श्री श्याम प्रभु का दरबार, भजन कीर्तन
पटना सिटी| चौक स्थित श्याम प्रभु मंदिर में फाल्गुन महोत्सव पर मंगलवार को खाटू नरेश बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजा। काफी संख्या में श्याम भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंदिर में आ छिपे, नियत क्या है तुम्हारी, हम ले कर आये रंग भरी पिचकारी, तुम झोली भर लो रंग अबीर गुलाल से होली खेलेगा गिरधर गोपाल से जैसे भजनों पर श्याम भक्त देर शाम में झूमते रहे। लखनऊ से आये गायक कुंदन अकेला श्याम प्रभु की सेवा में एक बढ़ एक भजनों को पेश किया। मौके पर अमर अग्रवाल, आनंद शर्मा, दिलीप डिडवानियां, राहुल अग्रवाल, राजकुमार गोयनका, प्रदीप जैन, अक्षत जैन, राजू जैन, मनीषक हरलालका, सोनू बेरीवाल, संजीव देवड़ा, प्रकाश सुलतानियां समेत सहित अन्य मौजूद रहे।