पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल बोले- अपने सियासी भविष्य से डर गए थे सिंधिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नित्यानंद बाेले-सीसीटीएनएस से जुड़े देश के 15 हजार 993 पुलिस थाने

पटना | देश में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) से 15 हजार 993 थाने जुड़े गए हैं। इससे खासकर अपराधियों का बचना मुश्किल होगा। गुरुवार को नई दिल्ली में एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो) के 35 वें स्थापना दिवस समारोह में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ब्यूरो ने भारत सरकार की मिशन मोड परियोजना सीसीटीएनएस को लागू किया है। इस पर 2 हजार करोड़ खर्च हुए हैं। गुमशुदा की तलाश व चोरी के वाहनों की बरामदगी में सहयोग के लिए उन्होंने ब्यूरो की प्रशंसा भी की।

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। राहुल ने संसद परिसर में मीडिया से कहा- सिंधिया को अपने सियासी भविष्य का डर सता रहा था। इसलिए वह आरएसएस और भाजपा के साथ चले गए। सिंधिया को भाजपा में वह सम्मान नहीं मिलेगा जो कांग्रेस में मिल रहा था। इसका अंदाजा उन्हें हो जाएगा। मैं उनकी विचारधारा को अच्छे से जानता हूं। वह मेरे साथ कॉलेज में थे। अब उन्होंने अपनी विचारधारा को जेब में डाल दिया है। उनके दिल में जो है और मुंह से जो निकल रहा है, वो अलग-अलग चीजें है। राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा- मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं। मैं राज्यसभा के उम्मीदवारों पर फैसला नहीं कर रहा हूं।
खबरें और भी हैं...