शराब की सूचना पर विधायक के भाई के घर छापेमारी, विरोध में दिया धरना
बड़हरिया विधायक श्यामबहादुर सिंह के भाई जीबीनगर थाना क्षेत्र के तरवारा निवासी अमरजीत सिंह के घर पर रविवार की शाम चार बजे पुलिस ने शराब की सूचना पर छापेमारी की। टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह थे। करीब एक घंटे तक छानबीन के बाद कुछ भी हाथ नहीं लगा। छापेमारी से क्षुब्ध बड़हरिया के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह समर्थकों के साथ जीबी नगर थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि छापेमारी से मान-सम्मन को ठेस पहुंचा है। उन्होंने एसपी को आवेदन देकर टीम में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मिलीभगत से शराब माफियों से रुपए लेकर शराब की बिक्री व तस्करी कराती है। एसपी ने कहा कि मामला संज्ञान में है।
श्याम बहादुर सिंह समर्थकों के साथ जीबी नगर थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि छापेमारी से मान-सम्मन को ठेस पहुंचा है। उन्होंने एसपी को आवेदन देकर टीम में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मिलीभगत से शराब माफियों से रुपए लेकर शराब की बिक्री व तस्करी कराती है। एसपी ने कहा कि मामला संज्ञान में है।