पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोलीबारी में घायल राजू गाेप की इलाज के दौरान मौत, 11 नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाजेकलां थाना क्षेत्र के सूई की मस्जिद मोहल्ले में गुरुवार की शाम दो आपराधिक गुटों में भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए थे। गंभीर से रूप से जख्मी सूई की मस्जिद निवासी राजू गोप की मौत इलाज के दौरान निजी अस्पताल में शनिवार को हो गई।

खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोबर खान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की प|ी चांदनी देवी के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोप है कि घर से बाहर राजू गोप की हत्या साजिश के तहत की गई है। गोलीबारी में राजू के पेट अाैर पसली के पास गोली लगी थी। घटना में घायल नैयर अाैर मो. शमशाद को पुलिस ने एनएमसीएच में भर्ती कराया है, जो खतरे से बाहर हैं। गोली लगने से जख्मी राजू पुलिस से बचने के लिए निजी अस्पताल में अमित कुमार के नाम से भर्ती होकर इलाज करा रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की शाम सोनू मियां व लूल्ला गिरोह के बीच विवाद हुआ था, जिसमें गोलीबारी हुई थी।

खबरें और भी हैं...