राज्यरानी एक्सप्रेस की 20 से बदलेगी समय सारिणी
पटना|20 मार्च से सहरसा और पटना के बीच चलने वाली 12567/12568 सहरसा-पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस के ठहराव के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। 20 मार्च से 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस सहरसा से सुबह 6:15 बजे की बजाय सुबह 7:15 बजे खुलकर 11:30 बजे की बजाय 11:15 बजे पटना पहंुचेगी। यानी सहरसा से एक घंटा बाद में चलकर पटना 15 मिनट पहले पहंुचेगी। सहरसा से पटना आने में अब एक घंटा 15 मिनट समय की बचत होगी। इसी प्रकार 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस पटना से 12:30 बजे खुलकर शाम 5:15 बजे की बजाय 4:30 बजे ही सहरसा पहुंच जाएगी। पटना से सहरसा जाने में पहले की तुलना में 45 मिनट कम समय लगेगा।