पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटनासिटी के दीदारगंज से रैली गांव आई थी बारात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार को दीदारगंज से रैली गांव में बारात आई थी, जिसमें लड़का पक्ष के लोग डीजे तथा दो डांसर लाए थे। देर शाम बारात पहुंची। जहां नाश्ता-पानी होने के बाद दरवाजा लगाने की रस्म शुरू हुई। दरवाजा लगाने में डीजे की धुन पर डांसरों के साथ बारात नाचते हुए लड़की पक्ष के घर पहुंच गए, जिसके बाद डीजे बंद हो गया और दोनों डांसर तथा डीजे वाले अपने घर लौटने लगे। इसी बीच लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने डीजे बजाने और डांसरों से डांस करवाने की मांग शुरू कर दी, जिसके बाद लड़का तथा लड़की पक्ष के लोगों के बीच तू तू-मैं मैं होने लगा। इधर, बात बढ़ती देख लड़की पक्ष के कुछ लोगो ने फायरिंग करना शुरू कर दी, जिससे तीन लोगों को गोली लग गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन घायलों काे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि मृतक का नाम अमित कुमार है। जख्मी का नाम मनोज कुमार है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना में दो लोगों को ही गोली लगी थी, जिसमें एक की मौत हुई है और एक का इलाज पटना में चल रहा है।
खबरें और भी हैं...