पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 साल की किशोरी से मौसा ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
  • किशोरी दो माह से अपनी मौसी के घर परसा बाजार थाने के एक मोहल्ले में रह रही थी
  • आरोपी बीते बुधवार को दिन में उसकी बेटी को लेकर उसके घर पहुंचा और रात में यहीं सो गया

मसौढ़ी. थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीया एक किशोरी के साथ उसके ही 38 वर्षीय मौसा ने दुष्कर्म किया। घटना बुधवार की देर रात की है। पीड़िता की मां ने आरोपी अमित साव के खिलाफ मसौढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी दो माह से अपनी मौसी के घर परसा बाजार थाने के एक मोहल्ले में रह रही थी। पीड़िता की मां की मानें तो अमित बीते बुधवार को दिन में उसकी बेटी को लेकर उसके घर पहुंचा और रात में यहीं सो गया। 


पीड़िता की मां अपने पति के साथ एक कमरे में सो गई वहीं उसकी पुत्री और अमित साव दोनों अलग-अलग कमरों में सो गए। देर रात अमित साव चुपके से किशोरी के कमरे में दाखिल हो गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि इस बीच किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां उसके कमरे में पहुंची तो आरोपी अमित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने रोते-बिलखते अपनी मां से घटना की पूरी कहानी बयां की। पीडिता का यह भी आरोप है कि अमित साव ने कई बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की लेकिन उसने लोक-लाज के डर से यह बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

युवक ने नाबालिग से किया रेप
बहन की ससुराल आए युवक ने पड़ोस की नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार डाला। मामले में मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, मोकामा थाना के एक गांव में आलमगंज, पटना का संतोष अपनी बहन के यहां आया हुआ था। पुरानी जान-पहचान के कारण उसने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को बुलाया और छत पर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। संतोष ने लड़की के साथ गलत हरकत शुरू की तो लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर लड़की के परिवार वाले आए और उसे पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...