पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रजा ने खरीदा नॉमिनेशन फॉर्म, दावा- छठे उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरूंगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | शाह रजा, यह दावा कर सबको दिन भर चौंकाए रहे कि वह शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के छठे उम्मीदवार के रूप में नामजदगी का पर्चा भरेंगे और जीतेंगे। वह जीते या नहीं, अगर पर्चा भरने में भी कामयाब हो गए, तो बाकायदा चुनाव होगा। 5 सीटों के लिए चुनाव होने पर वोट गिरने की नौबत नहीं आएगी। सीएए, एनआरसी, एनपीआर जैसे मसलों पर हालिया आंदोलन में सक्रिय रहे शाह रजा ने गुरुवार को नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा। लेकिन उनकी सबसे बड़ी चुनौती उन 10 विधायकों का इंतजाम है, जो उनका प्रस्तावक-समर्थक बनें। जीत के लिए जरूरी विधायकों के हिसाब-किताब में रजा शायद ही फिट बैठते हैं। हालांकि उनका दावा रहा- ‘प्रस्तावक-समर्थक क्या, मेरे पास तो जीतने लायक वोट है। सभी पार्टियों के संघर्षशील व वैसे लोग (विधायक), जिनका शोषण हो रहा है, वह मेरे साथ हैं।’
खबरें और भी हैं...