पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाली देने से मना करने पर मारपीट कर कानबाली छीनी, फायरिंग की, प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मसौढ़ी | थाना के भेमपुरा गांव में नशे में धूत होकर गाली-गलौज करने, गाली देने से मना करने पर मारपीट कर कानबाली छीन लेने व फायरिंग करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भेमपुरा गांव के सत्‍येंद्र प्रसाद की विधवा सोनी देवी ने गांव के ही बब्लू शर्मा व उसके पुत्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि जब वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी तभी नशे में धूत बब्‍लू शर्मा उधर से गुजरते वक्‍त गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। जब उसकी सास वहां पहुंची तो बब्‍लू का पुत्र भी आ धमका और उसने हवा में फायरिंग कर दी। इस दौरान उन्‍होंने उसकी कानबाली झपट ली व केस करने पर जान से मारने की धमकी दी।
खबरें और भी हैं...