आर्किटेक्ट के लिए 16 तक होगा रजिस्ट्रेशन, अप्रैल में होगी परीक्षा
नेशनल एप्टीट्यूट टेस्ट (नाटा-2020) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 मार्च तक होंगे। इसकी परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण 19 अप्रैल और दूसरा 31 मई को होगा। पार्ट-ए में ड्राइंग पर आधारित परीक्षा होगी। यह 135 अंकों का रहेगा। पार्ट-बी भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, सामान्य योग्यता और तार्किक तर्क पर आधारित रहेगा। परीक्षा 3 घंटे की रहेगी। मशहूर आर्किटेक्ट पीके सिंह ने बताया कि इस फील्ड में युवाओं के लिए बेहतर कॅरियर के लिए विकल्प हैं।
उन्होंने बताया कि इसकी वजह है कि वर्ष 2030 तक शहरों में आवास, स्टेडियम, स्मार्ट सिटी आदि का निर्माण होना है। वहीं कहीं बडे शहरों में मैट्रों स्टेशन व एयरपोर्ट आदि भी बनेगे। ऐसे में इस फील्ड में भविष्य में जॉब के अवसर अौर बढ़ेंगे। वर्तमान में देश में 1 लाख आर्किटेक्ट्स की कमी है। देशभर में 400 आर्किटेक्चर कॉलेज हैं, जिनसे हर साल 25000 आर्किटेक्चर स्टूडेंट्स पास आउट हो रहे हैं। इसमें शुरुआती पैकेज 2.5 लाख रुपए का मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि पिछले कुछ सालों में इसमें लड़कियों की संख्या भी बढ़ी हैं। जिससे युवतियों का रूझान भी इस फील्ड में देखने को मिल रहा है।