पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतिक्रमण हटाओ टीम ने 90 झोपड़ियों को ध्वस्त किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन की ओर से अगमकुआं थाना क्षेत्र के टीवी टावर, योगीपुर संप हाउस के पास विरोध अाैर तकरार के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ टीम ने 90 से अधिक झोपड़ियों को ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाओ टीम ने 15 हजार का जुर्माना भी वसूला। साथ ही एक मिनी हाइवा ईंट भी जब्त की। अतिक्रमण हटाओ टीम में डीसीएलआर अखिलेश कुमार अाैर कृषि समन्वयक अमित कुमार, नगर निगम कंकड़बाग अंचल के सफाई कर्मियों के अलावे पुलिस के जवान भी शामिल रहे। टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। लोग हो हल्ला कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने अभियान दल पर रोड़ेबाजी भी की। पुलिस ने लाठियां चटकाते हुए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। इससे कुछ देर तक अफरातफरी रही। अतिक्रमणकारियों ने विरोध करना चाहा, पर पुलिस की सख्ती देख पीछे हट गए। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने झोपड़ियों से सामान हटा लिया। इसके बाद सभी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को हर हाल में हटाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...